Gorakhpur News : गृहकर नहीं भरा? 15 अगस्त से मिलेगा ब्याज माफी का सुनहरा मौका
21-Jul-2026
Total Views |
गोरखपुर। गृहकर, जलकर और सीवर टैक्स के बकायेदारों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर नगर निगम में गृहकर, जलकर और सीवर टैक्स का 257 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें 186 करोड़ रुपये मूल कर और 71 करोड़ रुपये ब्याज शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय निकायों में एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 15 अगस्त से 15 दिसंबर 2026 तक मूल बकाया कर जमा करने वाले करदाताओं का ब्याज और सरचार्ज पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा, वहीं नगर निगम बड़े पैमाने पर बकाया वसूली अभियान चलाएगा।
गोरखपुर नगर निगम के अनुसार, महानगर में करीब 68 हजार बकायेदारों पर 257 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। इसमें 186 करोड़ रुपये मूल कर जबकि 71 करोड़ रुपये ब्याज और सरचार्ज शामिल है। योजना का लाभ गृहकर, जलकर और सीवर टैक्स तीनों के बकायेदारों को मिलेगा।
करदाता चाहें तो बकाया राशि अधिकतम तीन किस्तों में भी जमा कर सकेंगे। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जाएंगे तथा नगर निगम में इसके लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी। नगर निगम अब ओटीएस योजना के जरिए अधिक से अधिक बकायेदारों से कर जमा कराने की रणनीति पर काम करेगा।
नगर निगम का कहना है कि ओटीएस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक बकाया कर की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, योजना की अवधि समाप्त होने के बाद भी बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वसूली और प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी।