Maharajganj News : लकड़ी चोरी गिरोह पर भिटौली पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित गिरफ्तार

    21-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज, आपन महराजगंज। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भिटौली पुलिस ने लकड़ी चोरी के दो मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध पेड़ कटान और लकड़ी चोरी करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में भिटौली थाना पुलिस एवं चौकी प्रभारी की टीम की प्रमुख भूमिका रही।