Maharajganj News : एसपी का सख्त संदेश: फरियादियों को नहीं लगाने पड़ेंगे थानों के चक्कर
21-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज, आपन महराजगंज। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान, एसपी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। साथ ही महिला हेल्पडेस्क और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने पर जोर दिया, ताकि पीड़ितों और शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने दोहराया कि आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना महराजगंज पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।