Maharajganj News : वारंटी की तलाश खत्म! पुरंदरपुर पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

    21-Jul-2026
Total Views |

इबरार अहमद खान


महराजगंज। वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ़्तारी के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरन्दरपुर पुलिस ने वर्ष 2018 के एक गंभीर मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना पुरंदरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी उमेश यादव (38 वर्ष), निवासी ग्राम मल्हनी फुलवरिया, थाना पुरंदरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना पुरन्दरपुर में वर्ष 2018 से आईपीसी की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।


पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर उसके गाँव के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

गिरफ़्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और महिला कांस्टेबल मोहम्मद आलम शामिल रहे।