Maharajganj News : तराई में बारिश का तांडव! पूरे दिन बरसे बादल, आज भी अलर्ट
21-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। तराई क्षेत्र महराजगंज में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। सोमवार को जिले में दिनभर रुक-रुककर झमाझम बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
पिछले तीन दिनों से तराई के महराजगंज में मानसूनी बारिश का क्रम बना हुआ है। अब तक बारिश तो हो रही थी लेकिन हल्की ही थी। रविवार से इसका ग्राफ बढ़ा है। रविवार सुबह 08:30 बजे से सोमवार 08:30 बजे तक जिले में 29.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
सोमवार पूरे दिन बारिश के चलते वायु आद्रता बढ़कर 96 फीसदी तक पहुंची है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने से मानसून द्रोणी होकर अपने पूर्व के स्थान की तरफ लौट रहा है। ऐसे में गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।