Maharajganj News : भिटौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, लंबे समय से फरार ये आरोपी गिरफ्तार

    22-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज, आपन महराजगंज। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना भिटौली में दर्ज एक मुकदमे में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने 22 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविकांत निगम और हेड कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह शामिल रहे।