Maharajganj Politics : सिसवा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, बूथ अध्यक्षों को मिला जीत का मंत्र

    22-Jul-2026
Total Views |

रजाउल अंसारी

निचलौल। 317-सिसवा विधानसभा क्षेत्र का भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को निचलौल ब्लॉक सभागार में आयोजित हुआ। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष (संत कबीर नगर) जगदम्बा लाल श्रीवास्तव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमसागर पटेल ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि ठूठीबारी स्थित सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का भवन लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने बताया कि यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सरकारी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि दरजानिया ताल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रवेश शुल्क 100 रुपये से घटाकर 10 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा निचलौल क्षेत्र में सड़क निर्माण, पुरैना-निचलौल मार्ग के संपर्क और गांवों में सीसी सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनसंपर्क मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मदन राजभर, अरुण जायसवाल, शिवनाथ मद्धेशिया, राजू सिंह, आशीष कसौधन, राममिलन गुप्ता, श्रीराम शाही, राकेश कनौजिया, रामसकल चौहान, सुनील जायसवाल, राजन चौधरी, रवि जायसवाल, वैष्णव सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।