Maharajganj News : एनआई एक्ट के वारंटी को पुरंदरपुर पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश

    22-Jul-2026
Total Views |

इबरार अहमद खान


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरव कन्नौजिया के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना पुरन्दरपुर में दर्ज मु0अ0सं0 1542/23, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित गैर-जमानती वारंट के आरोपी गिरजेश प्रसाद यादव पुत्र राजमन यादव, निवासी पैसिया ललाईन, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज को बुधवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र करीब 52 वर्ष बताई जा रही है।


गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध एनआई एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अखिलेश कुमार तथा कांस्टेबल श्यामसुंदर यादव शामिल रहे।