Maharajganj News : महराजगंज प्रधान डाकघर में फ्री बन रहा बच्चों का आधार, कोई पैसे मांगे तो करें शिकायत
22-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज, आपन महराजगंज। प्रधान डाकघर महराजगंज में आधार कार्ड से जुड़ी सभी सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। यहां प्रतिदिन तीन अलग-अलग काउंटरों पर नए आधार कार्ड बनाने और नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरणों में संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का नया आधार कार्ड पूरी तरह निःशुल्क बनाया जा रहा है। इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।
डाक निरीक्षक बसंत कुमार ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी या एजेंट बच्चों का आधार बनवाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल विभाग को करें। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि वे आधार संबंधी सभी कार्य केवल अधिकृत काउंटरों पर ही कराएं और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को पैसे न दें।
प्रधान डाकघर, महराजगंज में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आधार सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। विभाग का कहना है कि पारदर्शी, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।