Maharajganj News : बाढ़ से पहले प्रशासन हाई अलर्ट! एडीएम खुद पहुंचे तटबंधों पर, दिए सख्त निर्देश
22-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने तहसील निचलौल के बाढ़ प्रभावित और अति संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ शरणालयों, पशु शरणालयों, बाढ़ चौकियों, राहत एवं बचाव संसाधनों और आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी बाढ़ चौकियों पर नाव, लाइफ जैकेट, प्राथमिक उपचार सामग्री, संचार उपकरण एवं अन्य आवश्यक संसाधन हर समय उपलब्ध एवं क्रियाशील रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर बाढ़ के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों पर समय रहते पहुंचने, प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति की तत्काल सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन एवं जनसहभागिता को प्रभावी आपदा प्रबंधन की आधारशिला बताया।
इसके उपरांत गेडहवां से ठूठीबारी के मध्य स्थित तटबंधों का निरीक्षण कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों एवं संभावित कटान क्षेत्रों का अवलोकन किया गया। संबंधित विभागों को तटबंधों की निरंतर निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की क्षति, रिसाव अथवा कटान की सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।