Maharajganj News : कलेक्ट्रेट में सपाइयों का प्रदर्शन, अखिलेश की रिहाई और NEET जांच की उठी मांग
22-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया।
ज्ञापन में पार्टी नेताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग उठाई।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रामलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक श्रीपत आजाद, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ औरंगजेब खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र यादव, उमेश मिश्रा, अमन खान, बबलू भारती, श्यामसुंदर और आशुतोष शामिल थे।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं पूर्व जिला महासचिव अमीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।