Maharajganj Politics : अखिलेश की हिरासत पर गरजे वरुण कुमार ! सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    22-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में महराजगंज सदर (सुरक्षित) विधानसभा 318 के भावी प्रत्याशी वरुण कुमार ने सरकार की कार्रवाई की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे दबाया नहीं जा सकता।

सपा नेता वरुण कुमार ने कहा कि जब अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम ले जाया जा रहा था, उस दौरान वह उनके साथ मौजूद रहे और छात्रों, युवाओं तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।


उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतान्त्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने वालों को हिरासत में लेना लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

वरुण कुमार ने कहा कि जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। लोकतान्त्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा, 'संघर्ष जारी रहेगा, जनता की आवाज़ बुलंद रहेगी।'