Maharajganj News : दहेज कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन ! एक ही परिवार के तीन आरोपी गिरफ्तार
23-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज, आपन महराजगंज। दहेज मृत्यु के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को कोल्हुई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 22 जुलाई को ग्राम मैनहवा टोला मंझरिया निवासी राधेश्याम (45 वर्ष), विशाल कुमार (22 वर्ष) और आरती (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी दहेज मृत्यु से संबंधित मुकदमे में वांछित थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध थाना कोल्हुई में दर्ज मु0अ0सं0 106/2026 में धारा 80(2), 85 बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजीव सिंह, अखिलेश सिंह, संतोष कुमार, शशि यादव सहित थाना कोल्हुई की पुलिस टीम शामिल रही।