Maharajganj News : स्कूल जाने से डर रहे इस क्षेत्र के बच्चे, कारण जानना चाहते हैं ?
23-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के नटवा चौराहे के समीप बांसपार बैजौली टोला अकटहवा में बाबूलाल के घर से कैलाश के घर तक जाने वाली सड़क बारिश के चलते पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है।
बारिश के कारण सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को रास्ते का सही अनुमान नहीं हो पाता, ऐसे में दोपहिया वाहन चालक, स्कूली बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं। आए दिन लोगों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क लंबे समय से खराब है, लेकिन लगातार हुई बारिश ने इसकी हालत और खराब कर दी है। कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
यहाँ के निवासियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई गई तो बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।