महराजगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नौतनवा पुलिस ने छात्र-छात्राओं और महिलाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने कार्यक्रम के दौरान 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजान लिंक या कॉल से सावधान रहने और साइबर ठगी से बचने के उपाय भी समझाए गए।
महिला हेल्पलाइन आपातकालीन सेवा चाइल्ड हेल्पलाइन साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1090 112 1098 1930
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं एवं छात्राओं से कहा की किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना निर्भीक होकर पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।
कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई और बताया गया कि ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।