Maharajganj News : स्कूल के गेट पर गंदगी का साम्राज्य, कीचड़ और बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे

    23-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के बहोरपुर प्राथमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार और सामने की सड़क पर जलभराव व गंदगी से हालात बदतर हो गए हैं। लगातार जमा दूषित पानी और कीचड़ के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्कूली बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय पहुँचने का रास्ता पानी और कीचड़ से भर गया है। ऐसे में छोटे बच्चों को इस गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल के प्रतिदिन इसी बदबूदार पानी और कचरे के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।


ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की दीवारों पर 'सबको शिक्षा, सबको ज्ञान' का संदेश लिखा है, लेकिन हकीकत यह है कि बच्चे अस्वच्छ और बदबूदार माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द जलनिकासी और सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी मृत्युंजय यादव ने बताया कि विद्यालय परिसर और आसपास नियमित सफाई के लिए सफाई कर्मियों का रोस्टर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।