Maharajganj News : CMO के औचक निरीक्षण में खुली अस्पताल की हकीकत, लेबर रूम की हालत देख भड़के

    24-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने गुरुवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान महिला विंग और लेबर रूम में गंदगी मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और मौके पर ही अधीक्षक को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल परिसर की स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. चौधरी ने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड को भी निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने का निर्देश दिया।


डॉ. चौधरी ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि अस्पताल की स्वच्छता की नियमित निगरानी की जाए, सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में व्यवस्थाओं में लापरवाही मिली तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, संजीव सिंह, इम्तियाज, प्रभुनाथ, जयप्रकाश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।