Maharajganj News : निर्माणाधीन मकान से मिली लाश, मौत का राज जानने में जुटी पुलिस
24-Jul-2026
Total Views |
फरेंदा। थाना क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में गुरुवार सुबह करीब 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल सफलता नहीं मिल सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने भी युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की, हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी।
थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक अर्धविक्षिप्त था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। फ़िलहाल मामले की जांच जारी है।