महराजगंज। लगातार हो रही बारिश ने शहर के जर्जर भवनों को और अधिक खतरनाक बना दिया है। कई पुराने मकानों की दीवारें और छतें कमजोर हो चुकी हैं, जिससे उनके कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई है। संभावित हादसों को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने ऐसे भवनों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
नगर क्षेत्र के इंदिरा नगर में स्थित एक पुराना मकान पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त हैं और बारिश के दौरान उसके गिरने की आशंका बनी रहती है। आसपास रहने वाले परिवारों का कहना है कि हर बारिश में उन्हें डर बना रहता है कि कहीं मकान भरभराकर न गिर जाए। कई बार इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दी गई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर परिसर में बने आवासीय भवन भी बदहाल स्थिति में हैं। इन मकानों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और उनके परिवारों को टपकती छत, दीवारों में दरार और झड़ते प्लास्टर के बीच रहना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
नगर पालिका और संबंधित विभागों को ऐसे सभी जर्जर भवनों का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल खाली कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत है।
उनका मानना है कि प्रशासन की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र में जर्जर भवनों का चिह्नीकरण कराया जाएगा। चिह्नित भवनों के स्वामियों को पहले नोटिस जारी किया जाएगा।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।