Water Sports Tourism : जिले में एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, गंडक नदी पर बनेगा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर

    24-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले में खेल और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। गंडक नदी के टेलफॉल और चंदा गूलरभार क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद दोनों स्थानों का तकनीकी मूल्यांकन कर उपयुक्त स्थल पर वाटर स्पोर्ट्स सेंटर विकसित किया जाएगा।


अब तक जनपद के तैराकों और वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास व प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर के रामगढ़ ताल या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समय के साथ उनके पैसों की भी बर्बादी होती थी। जल्द ही ऐसे खिलाड़ियों को अपने जनपद में ही यह सुविधा मिलने लगेगी।

प्रशासन जिले के उपयुक्त जल निकायों का सर्वेक्षण कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जिले में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन को भी नई पहचान देना है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।