महराजगंज। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुरन्दरपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के चोरी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, घरेलू उपकरण और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 24 जुलाई की रात करीब 2:40 बजे कार्रवाई करते हुए गोविंद उर्फ गोपी, दिनेश यादव और मुल्जिम निषाद को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान, पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चांदी व पीली धातु के आभूषण, एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन, गैस चूल्हा, सिलाई मशीन सहित अन्य चोरी का सामान तथा ₹20,420 नकद बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने क्षेत्र में हुई चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इस संबंध में थाना पुरन्दरपुर पर दर्ज मु0अ0सं0 176/2026 में बीएनएस की धारा 305/331(3), 317(2) तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार मुख्य अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से भी चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के शेष सामान की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई कर रही है।
इस सफल कार्रवाई में थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी पुलिस अधीक्षक ने सराहना की है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी गौरव राय कन्नौजिया के नेतृत्व में किया गया उनके टिम में उप निरीक्षक अभय सिंह,अजय कुमार,भूपेंद्र प्रताप सिंह,राहुल यादव,जनार्दन चौधरी,कास्टेबल अमलेश श्रीवास्तव,आदित्य यादव,संजय कुमार,सतीश,पवन यादव,शामिल रहे।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया द्वारा बताया गया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान को आगे भी जारी रखा जायेगा।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।