महराजगंज। थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार को फरेन्दा थाना परिसर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) फरेन्दा और क्षेत्राधिकारी (सीओ) फरेन्दा ने जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी समाधान कराना है। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को समय पर न्याय और राहत मिल सके।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।