Maharajganj News : NBW वारंटी महिला पुलिस के शिकंजे में, न्यायालय में किया गया पेश

    25-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम न्यायालय नौतनवा से जारी मुकदमा संख्या 9001/2021 में धारा 323/504 भादंवि के तहत वांछित गुड़िया पत्नी जगदीश (42 वर्ष) निवासी ग्राम खैरहवा दूबे, थाना परसामलिक को 23 जुलाई 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। पुलिस का कहना है कि वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।