महराजगंज। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में पंचायत भवन परिसर स्थित शौचालयों की जर्जर और अधूरी स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। शौचालयों की बदहाल स्थिति को लेकर एक ग्रामीण संजय ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मरम्मत कराने की मांग की है। शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत भवन के दक्षिण दिशा में बने शौचालय का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन आज तक उसमें पानी की पाइप लाइन और दरवाजा नहीं लगाया गया। केवल दीवारें खड़ी कर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे उसका उपयोग संभव नहीं हो पा रहा है।
इसके अलावा पंचायत भवन के उत्तर दिशा में बने सामुदायिक शौचालय का अंदरूनी दरवाजा भी टूट चुका है जिससे ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से दोनों शौचालयों की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें उपयोग योग्य बनाने की मांग की है। अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि संबंधित विभाग शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।