सिसवा बाजार। नगर के चोखराज इंटर कॉलेज रोड पर शनिवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे में विष्णु (16 वर्ष), पुत्र जवाहिर, निवासी हिमांचल छपरा, सिसवा बुजुर्ग के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं अबरार (18 वर्ष), पुत्र रहमुल्लाह तथा खुशबून (40 वर्ष), पुत्र बिस्मिल्ला भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिसवा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल, महराजगंज रेफर कर दिया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।