महराजगंज। जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुरन्दरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भांग की आशंका में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के कटहन तोड़ने, खेत में बकरी जाने और अन्य विवादों को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। शांति व्यवस्था भांग होने की प्रबल आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के मार्गदर्शन में पुरंदरपुर थाना पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में कुल 19 लोगों को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रामप्रीत राजभर, इसरावती राजभर, सिगारी राजभर, निशा राजभर, सोनी राजभर, सूरजमुखी, पूजा उर्फ रुधा, प्रेमशीला उर्फ भोलू, सालू, माजिद अली, साजिद अली, संजिदा, आबिद अली उर्फ गोलू, कोइल, रहीम, सरजहाँ, जैबुलनिशा, आलमीन, त्रिलोकी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक जनार्दन चौधरी, उपनिरीक्षक राहुल कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, कांस्टेबल पवन कुमार यादव, कांस्टेबल जयंत यादव, कांस्टेबल अंजेश श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल पूनम यादव, महिला कांस्टेबल अर्चना त्यागी, महिला कांस्टेबल निकिता चतुर्वेदी, महिला कांस्टेबल आदिति शाह।
अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।