Maharajganj News : किडनी रोगी की जिंदगी बचाने की पहल, केंद्रीय मंत्री के माध्यम से भेजा गया अनुरोध

    25-Jul-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार।
सिसवा क्षेत्र के एक किडनी रोग से पीड़ित मरीज के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की पहल की गई है। रीज का उपचार कोलकाता के विवासिटी अस्पताल में चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने किडनी प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) की सलाह दी है। उपचार पर लगभग ₹15.64 लाख खर्च होने का अनुमान है।

मरीज की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष सांसद एवं भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के लेटरपैड पर 15 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के लिए अनुरोध पत्र भेज दिया गया है!


दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजन चौधरी ने बताया कि सहायता के लिए आवश्यक आवेदन पत्र और सभी संबंधित दस्तावेज केंद्रीय मंत्री के माध्यम से अग्रेषित कर दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीज को उपचार के लिए जल्द ही आर्थिक सहायता मिल सकेगी।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।