Maharajganj News : लंबित मुकदमों के जल्द निस्तारण पर फोकस, पुलिस-अभियोजन समन्वय को मिले नए निर्देश

    26-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। विचाराधीन अभियोगों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा न्यायालयों में सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के सभागार में पैरवी अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने की।

कार्यशाला में जनपद के राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, पैरवी अधिकारी, पैरोकार, कोर्ट मोहर्रिर, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी सहित अभियोजन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


इस दौरान लंबित अभियोगों में प्रभावी पैरवी, साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन एवं प्रस्तुतीकरण, गवाहों की समय पर उपस्थिति, विवेचना और अभियोजन के बीच बेहतर समन्वय तथा न्यायालय की आपत्तियों के त्वरित अनुपालन पर विस्तृत चर्चा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को प्रत्येक विचाराधीन अभियोग की नियमित समीक्षा करने, पुलिस और अभियोजन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावी पैरवी से लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा, दोषसिद्धि दर में वृद्धि होगी और अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अधिक मजबूत बनेगी।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।