महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) में वांछित एक अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र रामदौड़ (43 वर्ष), निवासी ग्राम बरगदवा मधुबनी, थाना पुरंदरपुर, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरंदरपुर में मु0अ0सं0 66/25, धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे 26 जुलाई 2026 को उसके आवास से गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
अबरार अहमद (Ibrar Ahmad) 'आपन महराजगंज' में जिला प्रभारी (District Incharge) के रूप में कार्यरत हैं। यह जिले के समाचार कवरेज, रिपोर्टिंग टीम के मार्गदर्शन और प्रमुख क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने का कार्य करते हैं।