महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में रविवार को पुलिस लाइन महराजगंज में व्यापक रायट कंट्रोल ड्रिल (Riot Control Drill) आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर हुए इस अभ्यास में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
अभ्यास के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, भीड़ प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों, फॉर्मेशन, सामूहिक मार्च, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल को हर परिस्थिति से निपटने के लिए शारीरिक, मानसिक और तकनीकी रूप से हमेशा तैयार रहना चाहिए।
महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।