महराजगंज। जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान की मृत्यु, पदच्युत होने या प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार सीज होने के कारण प्रशासक नियुक्त नहीं हैं, वहां अब एडीओ पंचायत प्रशासक की जिम्मेदारी संभालेंगे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था के तहत एडीओ पंचायत 1 अगस्त 2026 से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
जनपद में 12 विकास खंडों के अधीन कुल 882 ग्राम पंचायतें हैं। बीते माह ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद निवर्तमान प्रधान प्रशासक पद का जिम्मा संभाल रहे हैं। लेकिन 11 ग्राम पंचायतों में प्रधान की मृत्यु या प्रधान पदच्युत कर दिये जाने के कारण कोई प्रशासक कार्यकाल समाप्ति के बाद भी नहीं तैनात किया जा सका।
इस मामले में डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने शासन को रिपोर्ट भेजी। शासन ने उक्त ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत को प्रशासक पद का दायित्व प्रदान करने व 15 दिन के भीतर ग्राम सभा में खुली बैठकों का आयोजन कर विकास का खाका खींचने का जिम्मा देने के लिए निर्देशित किया है।
डीपीआरओ ने संबंधित एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया है कि खुली बैठक में तैयार विकास प्रस्ताव को समय से कार्यालय में उपलब्ध कराएं तथा राज्य एवं केंद्र सरकार के संबंधित पोर्टलों पर भी अपलोड करें, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।
इन ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत को मिला प्रभार
पंचायत प्रशासक
पिपराकाजी गुड्डू प्रसाद लोहरौली गुड्डू प्रसाद राजमंदिर खुर्द दिनेश चंद्र पाठक रामनगर दिनेश चंद्र पाठक दशरथपुर दिनेश चंद्र पाठक बकैनिहा दिनेश चंद्र पाठक परसिया बलिराम मौर्य अहमदपुर नजीर अहमद महदेवा नजीर अहमद कटहरा खास नजीर अहमद सोनवल कौशल किशोर सिंह
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।