Maharajganj News : पुरानी दुश्मनी बनी गिरफ्तारी की वजह, पुलिस ने दोनों वांछितों को भेजा जेल

    28-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। पुरानी रंजिश में हुई गंभीर मारपीट के मामले में बृजमनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाई की गई। मामला 6 जुलाई 2026 का है, जब पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में विपक्षी पक्ष पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगा था। घटना में रमेश पुत्र पंचम और पंचम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए थे।


मामले में चांदमती पत्नी पंचम, निवासी ग्राम चैनपुर, थाना बृजमनगंज की तहरीर पर पुलिस ने मु0अ0सं0 171/2026 दर्ज किया था। मुकदमे में शुरुआत में धारा 110, 191(2), 352, 115(2) और 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई। बाद में साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए धारा 110 को 109(1) बीएनएस तथा अन्य प्रासंगिक धाराएं जोड़ी गईं।

वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी बृजमनगंज पुलिस ने 28 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।