Maharajganj News : नेपाल भेजी जा रही यूरिया खाद पर पुलिस का शिकंजा, तस्कर फरार

    28-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल भेजने के लिए लावारिस अवस्था में रखी गई यूरिया खाद की पांच बोरियां बरामद की हैं। बरामद खाद को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध तस्करी और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम सीमा क्षेत्र में लगातार चेकिंग एवं निगरानी कर रही थी।


इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को पुलिस टीम द्वारा नेपाल राष्ट्र में अवैध रूप से तस्करी किए जाने के उद्देश्य से लावारिस अवस्था में रखी गई भारतीय यूरिया खाद की 05 बोरियां (प्रत्येक 45 किलोग्राम) बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 113 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। बरामद यूरिया खाद को अग्रिम कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।