Maharajganj News : सरकारी मदद से बदली जिंदगी! दिव्यांग बुजुर्ग को मिली ट्राई साइकिल

    28-Jul-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार। उत्तर प्रदेश सरकार की दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के तहत मंगलवार को सिसवा नगर के एक दिव्यांग बुजुर्ग को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। लंबे समय से विकलांगता के कारण उन्हें दैनिक कार्यों और आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ट्राई साइकिल मिलने पर दिव्यांग बुजुर्ग ने उत्तर प्रदेश सरकार, दिव्यांग विभाग तथा सहयोग करने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए दैनिक कार्य करना और एक स्थान से दूसरे स्थान तक आना-जाना पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।


दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजन चौधरी ने बताया कि संबंधित बुजुर्ग लंबे समय से दूसरों पर निर्भर रहने को मजबूर थे। ट्राई साइकिल मिलने से उनकी बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, असहाय एवं दिव्यांग व्यक्तियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

राजन चौधरी ने पात्र दिव्यांगजनों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय पर आवेदन करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।