Maharajganj News : बिजली संकट पर समाजसेवी का एक्शन! एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

    28-Jul-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार। सिसवा नगर पालिका और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट की समस्या को लेकर समाजसेवी राजन विश्वकर्मा ने नव नियुक्त उपखंड अधिकारी (एसडीओ) तुषार सिंह को ज्ञापन सौंपकर आमजन की समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या बनी हुई है। उमस भरी गर्मी के बीच लगातार बिजली बाधित रहने से आमजन, बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की गई।


इस पर एसडीओ तुषार सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि विभाग जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, "मेरा पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।" साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से विभाग का सहयोग करने की भी अपील की।

इस दौरान रमेश सोनी, कन्हैया सोनी, शिब्बू केडिया, निखिल रौनियार, अभिषेक पाण्डेय एवं सूरज यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।