Maharajganj News : बिजली व्यवस्था सुधारने का दावा, नए एसडीओ तुसार सिंह ने संभाली कमान

    28-Jul-2026   
Total Views |

सिसवा बाजार। सिसवा विद्युत उपखंड को नया उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मिल गया है। तुसार सिंह ने मंगलवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने बताया कि बिजली से संबंधित किसी भी शिकायत की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।


एसडीओ तुसार सिंह ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मानसून के दौरान बढ़े हुए विद्युत भार और बार-बार होने वाले फॉल्ट से बचने के लिए आवश्यकतानुसार ही भारी विद्युत उपकरणों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक लोड देने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है और फॉल्ट की समस्या बढ़ सकती है।

उन्होंने नागरिकों से विद्युत संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत विभाग को देने की अपील की, ताकि उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।


रजाउल अंसारी

रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।