Maharajganj News : रातभर अलर्ट रही घुघली पुलिस, वाहनों की जांच और चालान से मची हलचल

    28-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। जिले में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन के निर्देश पर घुघली थाना पुलिस ने क्षेत्र में देर रात सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों का सत्यापन किया। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की गई।

महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।