ठूठीबारी। भारत-नेपाल सीमा से सटे भरगाही गांव के पास बहने वाली झरही (प्यास) नदी में पिछले एक सप्ताह से लगातार दो मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों को आशंका है कि रात के समय मगरमच्छ नदी से निकलकर गांव की ओर आ सकते हैं।
झरही नदी में एक सप्ताह से रह रहकर दो मगरमच्छ दिख रहे हैं। इससे भरगाही गांव के लोगों में भय का माहौल है। पड़ोसी मुल्क नेपाल के पहाड़ों से निकली झरही उर्फ प्यास नदी भारतीय सीमा क्षेत्र के भरगाही गांव के पूरब होकर बहती है। क्षेत्र के मुन्ना चौधरी, दुर्विजय चौधरी, हरींद्र चौधरी, दीनदयाल चौहान, लोरीक साहनी, प्रद्मुम्न चौहान, हरीराम चौहान, सोनू, उमेश चौधरी ने बताया कि भरगाही गांव से सटे पूरब झरही उर्फ प्यास नदी बहती है।
बीते छह से सात दिनों से गांव से सटे उत्तर नदी में दो मगरमच्छ दिख रहे हैं, जिससे डर बना हुआ है की कहीं मगरमच्छ पानी से निकलकर रात के अंधेरे में गांव में न घुस जाए। वहीं गांव के लोगों ने अपने घर-समाज के लड़कों को नदी की तरफ न जाने व उसमें नहाने से मना कर दिया है।
इस संबंध में रेंजर अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मगरमच्छों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उपयुक्त स्थान पर छोड़ा जाएगा।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।