UP News : छात्रों के लिए बड़ी खबर! यूपी छात्रवृत्ति 2026-27 का शेड्यूल जारी, जानें कब से होंगे आवेदन

    28-Jul-2026   
Total Views |

UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने की दिशा में अहम पहल करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है।

प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार आवेदन, संस्थागत सत्यापन, स्क्रूटनी तथा सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) के माध्यम से पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे हस्तांतरित करने तक प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है।


जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि विद्यालयों द्वारा 22 जुलाई से 5 अगस्त तक मास्टर डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा विद्यालयों का सत्यापन किया जाएगा।

रिन्यूअल (Renewal) के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक किए जाएंगे, जबकि फ्रेश (Fresh) छात्र-छात्राएं 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

मुख्य तिथियां
मास्टर डाटा अपलोड: 22 जुलाई - 5 अगस्त 2026
रिन्यूअल आवेदन: 11 अगस्त - 25 अगस्त 2026
फ्रेश आवेदन: 11 अगस्त - 21 सितंबर 2026


जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों से समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।