Maharajganj News : ऑपरेशन अपराध पर वार, घुघली पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

    29-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना घुघली पर दर्ज अपराध मुकदमा अपराध संख्या 172/2026 में वांछित अभियुक्त दीपक चौधरी (19 वर्ष) पुत्र मोहन चौधरी, निवासी ग्राम विशुनपुर गबडुआ, थाना घुघली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 69, 351(3), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज है।


गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रिंकू कन्नौजिया और कांस्टेबल अमित यादव शामिल रहे।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।