Maharajganj News : सिसवा सीएचसी की हकीकत ! करोड़ों का अस्पताल, फिर क्यों इलाज के लिए भटक रहे मरीज

    03-Jul-2026
Total Views |

सिसवा बाजार।
सिसवा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करोड़ों रुपये की लागत से तैयार होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल या गोरखपुर का रुख करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद हैं। इसमें महिला चिकित्सक, बाल रोग, दंत चिकित्सक सहित अन्य रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होनी चाहिए। मगर यहां पर चार चिकित्सकों की ही नियुक्ति होती है। वर्तमान समय में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वर चंद विद्या सागर, डॉ. पवन सिंह, प्रशिक्षु चिकित्सक डॉ. राजकुमार व संक्रामक रोग के डॉ. राधेश्याम अग्रहरी की नियुक्ति है, जबकि यहां 18 नियमित व 24 संविदा कर्मचारी तैनात हैं।


अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और आधुनिक एक्स-रे मशीन नहीं है। इसके अलावा यहां हेल्थ एटीएम भी स्थापित नहीं किया गया है। डेंटल हाईजिनिस्ट तो हैं पर दंत रोग चिकित्सक नहीं हैं। इसके अलावा चेस्ट स्पेशलिस्ट, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ और ईएनटी के भी डॉक्टर नहीं हैं।