महराजगंज। निचलौल क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टिकुलहिया से चमनगंज पुल के बीच बड़ी नहर की पटरी पर सरस्वती महाविद्यालय के सामने एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। नहर किनारे आराम कर रहे मगरमच्छ को देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
चिंता की बात यह है कि इस नहर के किनारे कई गांवों की आबादी बसी हुई है। रोज़ाना लोग इसी नहर पर कपड़े धोते हैं, पशुओं को नहलाते हैं, पानी से जुड़े काम करते हैं और बच्चे भी अक्सर नहर में उतरकर स्नान करते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग और प्रशासन ने इसे सुरक्षित रेस्क्यू नहीं किया, तो यह मगरमच्छ नहर से निकलकर गांवों में भी घुस सकता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं पर खतरा बढ़ सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके और लोगों में फैले भय का माहौल समाप्त हो।
आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।
आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।