Maharajganj News : भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी पर बड़ा प्रहार, 27 लीटर नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    30-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस, आबकारी विभाग और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बुधवार को लक्ष्मीपुर हरखपुरा सीमा चौकी पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में उसके कब्जे से नेपाली ब्रांड "किस-मिस सौंफ" शराब की 90 शीशियां (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद हुईं, जिन्हें तीन गत्तों में छिपाकर भारत-नेपाल सीमा के रास्ते ले जाया जा रहा था।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम साहनी उर्फ लालू (20 वर्ष) पुत्र रमेश साहनी, निवासी ग्राम डिगही, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी
नेपाली ब्रांड "किस-मिस सौंफ" शराब
90 शीशियां (300 एमएल प्रत्येक)
कुल मात्रा: 27 लीटर

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, ठूठीबारी पुलिस, आबकारी विभाग तथा एसएसबी 22वीं वाहिनी के जवान शामिल रहे।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।