लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने बुधवार को नई दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 4 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले "अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं भारत गौरव सनातन सम्मान समारोह" का औपचारिक निमंत्रण सौंपा।
इस मुलाकात के दौरान गोपाल राय ने रक्षा मंत्री को 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह की गरिमामयी उपस्थिति और प्रेरणादायी उद्बोधन इस ऐतिहासिक आयोजन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएगा।
गोपाल राय ने बताया कि महासम्मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों शामिल होंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के संदेश को संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उम्मीद जताई कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति इस ऐतिहासिक आयोजन को नई ऊर्जा और व्यापक पहचान प्रदान करेगी।
रजाउल अंसारी (Rajaul Ansari) 'आपन महराजगंज' में संवाददाता (सिसवा, विधानसभा 317) के रूप में कार्यरत हैं। यह सिसवा क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों से जुड़ी रिपोर्टिंग कवर करते हैं।