Ramayana Trailer Launch : 30 सेकेंड की झलक... और पूरे देश में एक ही सवाल, कौन हैं भगवान विष्णु?

    30-Jul-2026   
Total Views |

Ramayana Trailer Launch :
नितेश तिवारी की मोस्ट वांटेड फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर को आज यानी 30 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है और रिलीज होते ही ट्रेलर छा गया है। इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि ट्रेलर में भगवान विष्णु की एक छोटी-सी झलक ने फैंस के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।

फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम और परशुराम की भूमिका निभाने की पुष्टि पहले ही हो चुकी है, लेकिन ट्रेलर में दिखाई गई भगवान विष्णु की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब सोशल मीडिया पर इस किरदार को निभाने वाले अभिनेता को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कुछ फैंस का मानना ​​है कि भगवन विष्णु की भूमिका टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन ने निभाई है, जो टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के लिए काफी मशहूर हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर एक वर्ग का दावा है कि यह किरदार दक्षिण भारतीय सुपरस्टार महेश बाबू का हो सकता है। महेश बाबू इन दिनों एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसकी कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित बताई जा रही है। इसी वजह से उनके नाम की भी चर्चा तेज हो गई है।


इसी बीच एक दिलचस्प सम्भावना भी सामने आयी है। रणबीर कपूर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे 'रामायण' में कई रोल निभा रहे हैं, जिनमें भगवान राम और परशुराम शामिल हैं। एक पुरानी बातचीत में एक्टर ने बताया था कि राम और परशुराम दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं। अब फैंस का मानना ​​है कि रणबीर खुद भगवान विष्णु के रोल में भी दिख सकते हैं। हालांकि ट्रेलर से यह साफ नहीं हुआ है, लेकिन फैंस अब अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या रणबीर फिल्म में विष्णु का रोल भी निभाएंगे। फिलहाल मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

ट्रेलर में रणबीर कपूर के राम के किरदार से लेकर साई पल्लवी के माता सीता के किरदार की झलक मिली है। साथ ही रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में दिखे हैं। वहीं यश रावण दमदार किरदार में नज़र आ रहे है। अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में दिखेंगे। वहीं रकुल प्रीत सिंह के शूपर्णखां की भूमिका में दिखाई दी हैं।

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित 'रामायण: पार्ट-1' इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा। फिलहाल भगवान विष्णु के किरदार को लेकर सस्पेंस बरकरार है और मेकर्स ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।