महराजगंज. दिल्ली बेस्ड मेंस मीडिया ग्रुप द्वारा प्रकाशित किये जाने वाले जाने वाले हिंदी समाचार पत्र 'आपन महराजगंज' का शुभारम्भ अब पूर्व निर्धारित तिथि 1 अगस्त के बजाय 15 अगस्त 2026 को किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यह समाचार पत्र जिले के पाठकों के बीच अपनी दमदार शुरुआत करेगा।
समाचार पत्र के प्रकाशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तकनीकी और व्यवस्थागत कारणों से शुभारंभ की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'आपन महराजगंज' का पहला अंक प्रकाशित होगा।
यह समाचार पत्र महराजगंज जिले के अलग अलग क्षेत्रों की निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनसरोकारों से जुडी ख़बरों को प्रमुखता से प्रकाशित करेगा। स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल, संस्कृति और ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को विशेष स्थान दिया जाएगा।
इस समाचार पत्र का उद्देश्य जिले की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करना और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सही और तथ्यपरक जानकारी पहुंचाना है।
मेंस मीडिया ग्रुप ने पाठकों, विज्ञापनदाताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त से प्रकाशित होने वाला 'आपन महराजगंज' जिले की पत्रकारिता में एक नई पहचान स्थापित करने का प्रयास करेगा।
शिवानी श्रीवास्तव (Shivani Srivastava) 'आपन महराजगंज' में सहायक संपादक (Assistant Editor) के पद पर कार्यरत हैं। यह संपादकीय कार्यों, समाचारों के संपादन और पोर्टल की कंटेंट टीम में अपनी भूमिका निभाती हैं।