Maharajganj News : शादी तय होते ही मचा बवाल! होने वाले दूल्हे तक पहुंचीं आपत्तिजनक तस्वीरें

    31-Jul-2026   
Total Views |

कोल्हुई। थाना क्षेत्र की एक युवती ने स्थानीय युवक पर निजी तस्वीरों और वीडियो का दुरुपयोग कर लंबे समय तक ब्लैकमेल करने तथा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने युवती की शादी तय होने के बाद उसके होने वाले वर को आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दीं, जिससे विवाह का रिश्ता टूट गया।

पीड़िता के पिता द्वारा दिए तहरीर के आधार पर कोल्हुई पुलिस ने आरोपी शोएब अख्तर के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है कि शोएब नामक युवक ने उसकी निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर उसे लगातार धमकाया और मानसिक दबाव बनाकर उसका शोषण किया।


जब उसने विरोध किया और उसकी शादी तय हो गई तो आरोपी ने उसके होने वाले पति को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर बदनाम करने की कोशिश की गई।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी है और गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


आपन महराजगंज

आपन महराजगंज (Aapan Maharajganj) 'मेन्स मीडिया ग्रुप' का एक प्रमुख रीजनल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले की हर छोटी-बड़ी और निष्पक्ष खबरों के लिए जाना जाता है।

आपका जिला, आपकी खबर के मूल मंत्र के साथ, हम बिना किसी पक्षपात या मिर्च-मसाले के, आप तक निष्पक्ष, सच्ची और सटीक स्थानीय खबरें पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।