Maharajganj News : सम्मान के साथ विदाई ! 60 की उम्र पूरी कर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुईं उर्मिला देवी

    31-Jul-2026   
Total Views |

महराजगंज।
पुलिस कार्यालय महराजगंज में शुक्रवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी उर्मिला देवी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके समर्पित कार्यकाल को याद किया।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने सेवानिवृत्त कर्मी को प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके लंबे सेवाकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और ईमानदारी के साथ किए गए कार्यों की सराहना की गई।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में उर्मिला देवी ने अपने सेवाकाल के दौरान जिस समर्पण और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, वह सराहनीय है। उनके अनुभव, कार्यशैली और सेवाभाव विभाग के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कर्मी के स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह का माहौल भावुक और आत्मीय रहा। पुलिस परिवार की ओर से उर्मिला देवी के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।


मुबारक अली

मुबारक अली (Mubarak Ali) 'आपन महराजगंज' में तहसील संवाददाता (फरेंदा) के रूप में कार्यरत हैं। यह फरेंदा तहसील क्षेत्र की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों को प्रमुखता से कवर करते हैं।