Maharajganj News : घर से निकला 15 वर्षीय फैजान, फिर नहीं मिला कोई सुराग

    04-Jul-2026
Total Views |

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़खोड़ी, पोस्ट सहजनवा बाबू निवासी आसिफ अली ने अपने 15 वर्षीय पुत्र फैजान अली के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।

परिजनों के अनुसार फैजान अली जनपद बस्ती के थाना रुधौली क्षेत्र स्थित ग्राम बाँसबोर के एक मदरसे में पिछले लगभग एक वर्ष से पढ़ाई कर रहा था। वह छुट्टी में घर आया हुआ था। 2 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह वापस मदरसे जाने के लिए घर से निकला, लेकिन देर रात तक मदरसे नहीं पहुंचा।


काफी खोजबीन के बाद भी सफलता न मिलने पर परिजनों ने कोल्हुई थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बेटे की तलाश की मांग की है।

पुलिस मामले की जानकारी लेकर किशोर की तलाश में जुट गई है। वहीं परिजनों ने आमजन से भी अपील की है कि यदि फैजान अली के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या उसके परिजनों को सूचित करें।