Maharajganj News : जहां से गुजरते हैं अधिकारी, वहीं कूड़े का ढेर! सदर ब्लॉक की तस्वीर ने खोली पोल
08-Jul-2026
Total Views |
महराजगंज। सदर ब्लॉक परिसर के मुख्य प्रवेश मार्ग के बाहर लंबे समय से जमा कूड़ा, घास-फूस और गंदगी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। बरसात के मौसम में बदहाल स्थिति के चलते दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए जल्द सफाई कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के कारण दुर्गंध फैल रही है और बरसात के मौसम में मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासी रतन, नितीश और खुशबु ने बताया कि कई दिनों से परिसर के बाहर कचरा और घास-फूस जमा है, कई बार ध्यान दिलाने के बावजूद अब तक सफाई नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो बरसात के कारण संक्रमण और मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि ब्लॉक परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और अधिकारी आते हैं, ऐसे में यह गंदगी प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है। लोगों ने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की है।
इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी नजीर अहमद ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित कर्मचारियों को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि परिसर के बाहर स्वच्छ वातावरण बना रहे और लोगों को परेशानी न हो।